Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनावी मोड में शिवराज सरकार, विकास पर्व में 2 लाख करोड़ के होंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhya Pradesh
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 15 जुलाई 2023 (12:44 IST)
भोपाल। मध्यप्रेदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी शिवराज सरकार चुनाव से ठीक पहले विकास पर्व मनाने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले विकास पर्व 16 जुलाई से शुरु होकर 14 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जाएगा। विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भर के दौरे पर रहेंगे। विकास पर्व का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़वानी जिले से करेंगे। विकास पर्व के दौरान मुख्य रूप से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। एक महीने तक चलने वाले विकास पर्व के दौरान 2 लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा।

आज विकास पर्व को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी मंत्रियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों को वीसी के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकास पर्व को लोगो का लोकार्पण किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जुलाई  से सागर जिले में संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए पूरे प्रदेश में 5 यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

विकास पर्व के दौरान होने वाले कार्यक्रम-विकास पर्व के दौरान जनसेवा यात्राओं, आम सभाओं के साथ स्थानीय स्तर पर जनता के साथ संवाद के कार्यक्रम आयोजित होंगे। विकास पर्व के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के सम्मेलन होंगे। विकास पर्व के दौरान मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना, दीनदयाल रसोई योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना संबल योजना के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के कार्यक्रम होंगे।

विकास पर्व के दौरान प्रमुख लोकार्पण एवं भूमि पूजन- विकास पर्व के दौरान बीना रिफायनरी का विस्तार और केन बेतवा लिंक योजना का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ विकास पर्व के दौरान 7,245 करोड़ की लागत से तैयार 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं 36348 करोड़ की लागत से 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। वहीं 83 सीएम राइज स्कूलों का लोर्कापण होने के साथ नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमिभूजन होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP: धान की रोपाई करते समय खेत में उतरा करंट, बच्ची की मौत