Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिवराज का कमलनाथ पर बड़ा हमला, कहा- वे मध्यप्रदेश को केवल 'चारागाह' मानते हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें शिवराज का कमलनाथ पर बड़ा हमला, कहा- वे मध्यप्रदेश को केवल 'चारागाह' मानते हैं
, शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (14:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर शु्क्रवार को हमला बोलते हुए कहा कि वे इस राज्य को केवल 'चारागाह' मानते हैं।
ALSO READ: CM शिवराज का बड़ा ऐलान, गरीबों को नि:शुल्क लगाई जाएगी Corona Vaccine
चौहान ने यहां मीडिया से कहा कि कमलनाथ को बताना चाहिए कि उन्होंने 40 साल के संसदीय जीवन में मध्यप्रदेश के लिए क्या किया है? उद्योगपति रहते हुए कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में एक उद्योग नहीं लगाया। वे उद्योग कहीं और लगाते हैं, टैक्स कहीं और पटाते हैं। केवल राजनीति मध्यप्रदेश में करते हैं। यह उनके लिए 'चारागाह' है।
 
मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा उपचुनावों के लिए जोर पकड़ते चुनाव प्रचार के बीच चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश की जनता और राज्य की परंपराओं से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता से कभी लगाव नहीं रहा है और न ही आज है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन ने भारत की 1200 किमी जमीन पर कब्जा जमाया