Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खेत में नाग-नागिन की काम-क्रीड़ा (वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें snake in farm

कीर्ति राजेश चौरसिया

विदिशा , शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 (14:26 IST)
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद के ग्राम बम्होरी में उस समय लोगों की भीड़ उमड़  पड़ी जब उन्हें पता चला कि एक खेत में नाग-नागिन का जोड़ा काम-क्रीड़ा में रत है। वहां मौजूद  ज्यादातर लोगों ने इस दृष्य को अपने मोबाइल के कैमरों में कैद कर लिया।
 
लगभग तीन घंटे तक नाग-नागिन का यह प्रेमालाप चलता रहा, जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की  भीड़ लग गई। जैसे ही खबर फैली आसपास के लोग भी उस अद्‍भुत दृश्य को देखने के लिए खेत के  पास एकत्रित हो गए। 
 
ऐसी मान्यता है कि गंगा दशहरे के दिन नाग-नागिन के प्रणय दृश्य को देखना शुभ और मंगलकारी  माना जाता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्रेट ग्रैंड मस्ती : फिल्म समीक्षा