Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डबरा में कलश यात्रा में मची भगदड़, 1 की मौत, 7 घायल, नवग्रह मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम

Advertiesment
Stampede at Navgraha Temple function in Dabra
मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह क्षेत्र डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरु होने से पहले विवादों में  घिर गया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरु होने से  पहले आज डबरा में निकाली गई कलश यात्रा में भगदड़ मचने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है, वहीं आठ से अधिक घायल है।

आज कलश यात्रा से पहले आज डबरा स्टेडियम के पास महिलाओं को कलश का वितरण किया जा रहा था, तभी भगदड़ मच गई। जिसमें दबने से एक महिला की मौत हो गई है जबकि 7 से अधिक घायल हो, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भऱ्ती  कराया गया है। बताया जा रहा है कि कलश लेने के लिए हजारों  की संख्या में महिलाएं पहुंच गई और कलश लेने को लेकर जद्दोजहद करने लगी तभी अव्यवस्था फैल गई और देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान भीड़ में दबने से रति साहू नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान के मुताबिक रति साहू की दम घुटने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सात लोग घायल हुए है, जिसमें चार का इलाज डबरा में और अन्य का ग्वालियर में हो रहा है।
 
हादसे की सूचना मिलते ही ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच की। घायलों में महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि मामूली रूप से घायलों का इलाज डबरा मे्ं ही चल रहा है। हादसे के बाद कलश यात्रा और आयोजन में पहुंचे श्रद्धालुओं  का गुस्सा व्यवस्थाओं को लेकर फूट पड़ा।  गौरतलब है कि डबरा में बने नवग्रह मंदिर में हो रहे  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा है। मंदिर के  प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 11 से 20 फरवरी चलगेगा। कार्यक्रम पंडित प्रदीप मिश्रा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथाएं होनी है। वहीं मूशहर कवि कुमार विश्वास का कार्यक्रम होना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP बजट में कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, UP से 5 रु. डीजल,10 रु. महंगा हैं पेट्रोल