Dhar Bhojshala: भोजशाला में सर्वे 36वें दिन भी जारी, मिली खंडित प्रतिमा
कमाल मौलाना दरगाह परिसर में भी सर्वे
Publish Date: Sat, 27 Apr 2024 (09:20 IST)
Updated Date: Sat, 27 Apr 2024 (09:27 IST)
Dhar Bhojshala: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम का धार की भोजशाला (Bhojshala of Dhar) में सर्वे जारी है। इसी टीम को 36वें दिन शुक्रवार को भीतरी परिसर में मिट्टी हटाते समय एक खंडित प्रतिमा (broken statue) का ऊपरी हिस्सा मिला है। इसे लेकर हिन्दू पक्ष ने दावा किया है कि प्रतिमा सनातन धर्म (Sanatan Dharma) से जुड़ी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि प्रतिमा किस देवी या देवता की है?
कमाल मौलाना दरगाह परिसर में भी सर्वे : सर्वे टीम ने कमाल मौलाना दरगाह परिसर में भी सर्वे का काम किया और शिलालेखों का केमिकल ट्रीटमेंट करने के साथ उस पर की गई लिखावट को पेपर रोल पर उकेरा। हिन्दू पक्ष के गोपाल शर्मा के अनुसार सर्वे में समय-समय पर जो साक्ष्य निकल रहे हैं, वे सनातन धर्म से संबंधित हैं।
सर्वे का मूल उद्देश्य टाइटल स्पष्ट करना है। भोजशाला में उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के आदेश के बाद 22 मार्च से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा सर्वे का काम जारी है। न्यायालय द्वारा टीम को 6 सप्ताह का समय दिया गया था। इसमें अब महज 6 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में एएसआई द्वारा न्यायालय से 8 सप्ताह के अतिरिक्त समय की मांग की गई है।
Edited by: Ravindra Gupta
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Sat, 27 Apr 2024 (09:20 IST)
Updated Date: Sat, 27 Apr 2024 (09:27 IST)