Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ये महिलाएं नहीं जानती गर्भनिरोधक उपाय...

हमें फॉलो करें ये महिलाएं नहीं जानती गर्भनिरोधक उपाय...
भोपाल , शुक्रवार, 16 जून 2017 (15:17 IST)
भोपाल। यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार नियोजन को बढ़ावा देने वाले एक संघ ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में तकरीबन 30 प्रतिशत महिलाओं को गर्भनिरोधक उपायों की जानकारी नहीं है।
 
भारतीय परिवार नियोजन संघ की भोपाल शाखा की अध्यक्ष डॉक्टर ममता मिश्रा ने बताया, 'एक अध्ययन के अनुसार मध्यप्रदेश में लगभग 30 प्रतिशत महिलाएं गर्भनिरोधक उपायों से अनजान हैं, क्योंकि उनके पास इससे जुड़ी सूचनाएं नहीं पहुंचती हैं।
 
उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और प्रजननीय स्वास्थ्य का एक आवश्यक घटक है और मीडिया तेजी से बढती हुई इस जनसंख्या के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाकर इसे रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
 
मिश्रा ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम का पूरी तरह से सफल नहीं होने का मुख्य कारण इस संबंध में महिलाओं की अनभिज्ञता है।
 
उन्होंने कहा कि लोग समझते हैं कि कंडोम ही परिवार नियोजन का सबसे बढ़िया तरीका है। इसलिए इसकी गुणवत्ता में सुधार किया जाना चाहिए और एक ऐसी प्रणाली विकसित की जानी चाहिए, जिससे कंडोम देश के हरेक घर में आसानी से पहुंच सके।
कंडोम परिवार नियोजन के साथ-साथ एचआईवी-एड्स का प्रसार रोकने में भी मददगार है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनंतनाग में मुठभेड़, लश्कर कमांडर जुनैद ढेर