Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में नदी में गिरा ट्रक, 5 लोगों की मौत व कई घायल

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश के दतिया जिले में नदी में गिरा ट्रक, 5 लोगों की मौत व कई घायल
, बुधवार, 28 जून 2023 (14:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में बुधवार को एक ट्रक के पलटकर नदी में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी देते बताया कि दुर्घटना दतिया जिले के बुहारा गांव के निकट तड़के हुई। ट्रक सवार लोग ग्वालियार से टीकमगढ़ जिले के जतारा में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि ये लोग खटीक समुदाय से ताल्लुक रखते थे। ट्रक पलटकर बुहारा नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में 65 वर्षीय 1 महिला, 15 वर्षीय लड़का और 3 अन्य बच्चे मारे गए। मिश्रा ने बताया कि हादसे में कई अन्य घायल भी हुए हैं और अधिकतर लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया तथा उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य अभी जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Uniform Civil Code: यूसीसी लागू होने से किस पर क्या असर होगा? अभी दुनिया में कहां- कहां लागू है ये कानून