Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उज्जैन के कलेक्टर और कमिश्नर बदले गए, कीचड़ स्नान बना कारण

हमें फॉलो करें उज्जैन के कलेक्टर और कमिश्नर बदले गए, कीचड़ स्नान बना कारण
, सोमवार, 7 जनवरी 2019 (14:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने उज्जैन के संभागायुक्त और कलेक्टर के तबादले करते हुए उनके स्थान पर अजीत कुमार को संभागायुक्त तथा शशांक मिश्रा का वहां का नया कलेक्टर बनाया है। इस ट्रांसफर की वजह शनि अमावस्या के दिन कीचड़ स्नान को माना जा रहा है। 
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस संबंध में आज जारी आदेश में एम बी ओझा को उज्जैन संभागायुक्त से तबादला करते हुए राज्य मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर अजीत कुमार आयुक्त उच्च शिक्षा एवं परियोजना संचालक राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मिशन तथा पदेन सचिव मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग को उज्जैन संभागायुक्त की जिम्मेदारी सौपी गई है। 
webdunia
इसी प्रकार उज्जैन कलेक्टर मनीषसिंह की पदस्थापना करते हुए उन्हें मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया है। सिंह की जगह उज्जैन कलेक्टर का दायित्व शशांक मिश्रा को सौपा गया है। मिश्रा राज्य मंत्रालय में उपसचिव थे।
 
बताया जा रहा है कि शनि अमावस्या के अवसर पर क्षिप्रा नदी में कीचड़ में श्रद्धालुओं को नहलाने के मामले में कलेक्टर और कमिश्नर पर गाज गिरी है। मामले को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गंभीरता से लेते हुए आधी रात को दोनों को हटाने के आदेश दिए। शनि अमावस्या के मौके पर क्षिप्रा में पानी उपलब्ध करवाने के मामले में मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने नाराजगी जताई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नहीं लूंगा AIMIM के प्रोटेम स्पीकर के सामने शपथ, विधायक राजासिंह का इंकार