Publish Date: Mon, 21 Oct 2019 (10:40 IST)
Updated Date: Mon, 21 Oct 2019 (15:21 IST)
इंदौर। शहर की गोल्डन गेट होटल में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।
विजय नगर क्षेत्र में यह चार मंजिला होटल है। दमकल सूत्रों के अनुसार आगजनी को काबू करने पहुंचे दमकल दल ने यहां फंसे 4 लोगों को पहले बाहर निकाला।
इसके बाद बारी-बारी 7 दमकल वाहनों के साथ 3 दर्जन से ज्यादा दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
फिलहाल आग के कारणों का और नुकसानी का आंकलन किया जा रहा है। दमकल वाहन ने ऐहतियातन घटनास्थल की जांच में जुटा है। आगजनी में अब तक किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।