Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नवी मुंबई स्टेशन पर लोकल ट्रेन में लगी आग, हड़कंप

Advertiesment
हमें फॉलो करें नवी मुंबई स्टेशन पर लोकल ट्रेन में लगी आग, हड़कंप
, बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (11:06 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार सुबह एक लोकल ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय ट्रेन नवी मुंबई स्टेशन पर खड़ी थी।
 
बताया जा रहा है कि ट्रेन में पहले शॉर्ट सक्रिट हुआ और फिर तेजी से आग फैल गई। ट्रेन को तुरंत खाली कराया गया और आग पर काबू पाया गया। सभी यात्री सुरक्षित है।
 
यह ट्रेन नवी मुंबई से पनवेल की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद नवी मुंबई से पनवेल की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया था।
 
webdunia
आग लगने के कुछ ही देर बाद इस पर काबू पा लिया गया। इसके थोड़ी ही देर बाद पनवेल की तरफ जाने वाली ट्रेनों को भी रवाना कर दिया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हार्दिक पांड्या को महंगा पड़ा जहीर खान का मजाक, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल