Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सागर सांसद से बोला भाजपा कार्यकर्ता, चुनाव में डाले 15 फर्जी वोट, कांग्रेसियों को बूथ में घुसने नहीं दिया

हमें फॉलो करें सागर सांसद से बोला भाजपा कार्यकर्ता, चुनाव में डाले 15 फर्जी वोट, कांग्रेसियों को बूथ में घुसने नहीं दिया

विशेष प्रतिनिधि

, शनिवार, 31 अगस्त 2024 (11:15 IST)
लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस ने गड़बड़ी की आंशका व्यक्त करते हुए कई तरह के सवाल उठाए थे। इस बीच सोशल मीडिया पर सागर सांसद की उनके  कार्यकर्ताओं से बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव में 15 वोट डालने की बात कह रहा है।

पूरा मामला सागर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विदिशा के लटेरी तहसील का है। सागर से नवर्निवार्चित सांसद लता वानखेड़े संसदीय क्षेत्र में आने वाले लटेरी तहसील के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध का  सामना करना पड़ा। सांसद के सामने ही पार्टी के एक कार्यकर्ता ने अपना विरोध जातते  हुए कहा कि मैंने और हमारी टीम ने लटेरी में 13 मतदान केंद्रों पर कांग्रेस का एक भी पोलिंग एजेंट बैठने नही दिया, हम लड़े है उसके लिए, ये कोई नही लड़ा। वहीं एक अन्य कार्यकर्ता ने  कहा कि 15 फर्जी वोट मैंने डाले थे,हमने फर्जी तरीके से मतदान किया था जेल जाते तो हम जाते। जब यह पूरा घटनाक्रम हुआ तब सिरोंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा के विधायक प्रतिनिधि और लटेरी नगर परिषद अध्यक्ष के पति संजय भंडारी अपने समर्थकों के साथ सांसद के सामने अपने व्यथा सुना रहे थे।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता बिना सूचना के सांसद के दौरे से नाराज थे, इसके साथ सांसद के
स्थानीय किसी नेता के घर भोजन करने  को लेकर उनकी नाराजगी थी। भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध था कि  सांसद जिस नेता के घर खाना खाया वह चुनाव में पार्टी विरोध गतिविधियों में लिफ्त था।

वहीं चुनाव में फर्जी वोट डालने की भाजपा कार्यकर्ता के बयान पर अब सूबे की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस पूरे मामले को चुनाव आयोग तक ले जाने की तैयारी में है। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रहे दिग्विजय सिंहं लगातार चुनाव में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाते  रहे है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुकर्म का विरोध करने पर युवक के गुप्तांग में कम्प्रेसर से भरी हवा, हालत गंभीर