Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विकास दुबे ने सरेंडर किया या गिरफ्तार, अखिलेश यादव का UP सरकार से सवाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vikas Dubey
, गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (15:09 IST)
लखनऊ। कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी एवं कुख्यात अपराधी विकास दुबे की मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्पष्ट करे की यह आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी।

अखिलेश ने ट्वीट किया, ख़बर आ रही है कि कानपुर-कांड का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है। अगर यह सच है तो सरकार साफ़ करे कि यह आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी। साथ ही उसके मोबाइल के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) सार्वजनिक करें, जिससे असली मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।

बीते गुरुवार की देर रात कानपुर के चौबेपुर इलाके के बिकरू गांव में विकास दुबे को गिरफ्तार करने गए पुलिस दल पर दुबे और उसके साथियों ने गोलियां बरसाई थीं, जिसमें एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। दुबे पर पांच लाख रुपए का इनाम भी था।
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, दुबे उज्जैन में राज्य पुलिस की हिरासत में है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी बोले, काशी को आत्मनिर्भर भारत की प्रेरक स्थली के रूप में हम विकसित करें