khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौसम अपडेट: नौतपे में खूब तप रहा मध्यप्रदेश, गर्म हवाओं के चलते लोग परेशान

Advertiesment
weather update
भोपाल। नौतपे के दौरान मध्यप्रदेश के समूचे जिले आग उगलते सूरज की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अभी दो से तीन दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की आशंका जताई है।
 
शनिवार को राजधानी भोपाल में इस सीजन में सर्वाधिक 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान छतरपुर के खजुराहो और नौगांव में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान की ओर से आ रहीं बेहद गर्म हवाओं के चलते प्रदेश में लगातार तपिश बनी हुई है। ये हवाएं करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रहीं हैं, जिनसे कई क्षेत्रों में लू का भी प्रकोप है।
 
प्रदेश का एकमात्र पर्वतीय स्थल पचमढ़ी भी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। पचमढ़ी में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वही न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। (वार्ता)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका से लौटकर महाराष्‍ट्र के सैकड़ों सरकारी स्कूलों को बनाया डिजिटल