Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: मप्र के अनेक स्थानों पर बारिश, रायसेन में सर्वाधिक, इंदौर में 2 इंच

Advertiesment
Weather Update
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर बारिश हुई। इस बीच कहीं तेज, तो कहीं हलकी वर्षा दर्ज की गई।
 
मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के अनुसार रायसेन जिले के उदयपुरा में सबसे अधिक 222 मिमी तथा खंडवा में 144 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसी प्रकार होशंगाबाद में 68.2 मिमी, बैतूल में 67 मिमी, दमोह में 35 मिमी, छिंदवाड़ा में 28.8 मिमी, छतरपुर के नौगांव में 25 मिमी, शाजापुर में 16 मिमी, ग्वालियर में 15.3 मिमी, सतना में 20.7 मिमी, रीवा में 13.6 मिमी, सीधी में 19.6 मिमी के अलावा अन्य जिलों में भी बारिश दर्ज की गई।
 
प्रदेश भर में पिछले एक सप्ताह से बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है। इसके बावजूद प्रदेश में औसत वर्षा सामान्य से 8 प्रतिशत कम है। विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रह सकता है। इस बीच कहीं तेज तो कहीं रिमझिम फुहारें पड़ने का अनुमान है।
 
राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में पिछले तीन से चार दिनों से आसमान में बादल लगातार छाए हुए हैं। इस दौरान बारिश की बौछारें भी पड़ीं। हालांकि अगले कुछ दिनों में यहां भी अच्छी बारिश के संकेत हैं।
 
इंदौर में 2 इंच : बुधवार रात से जारी बारिश के बीच इंदौर में करीब 17 घंटों के दौरान 2 इंच बारिश हो चुकी है। इस बीच, शहर में 16.7 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि शहर का आधा कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन यह बारिश औसत से काफी कम है। इस सीजन में यह पहला मौका है, जब एक सात 2 इंच बारिश हुई है। (एजेंसी/वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगी पड़ी जजों पर टिप्पणी, प्रशांत भूषण अवमानना मामले में दोषी




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi