शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR
भोपाल पुलिस की महिला सुरक्षा सहायक आयुक्त निधि सक्सेना ने संपर्क करने पर कहा कि आरोपी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है और हमने उसकी यूनिट को (मामले के बारे में) सूचित कर दिया है।
Publish Date: Fri, 28 Mar 2025 (18:59 IST)
Updated Date: Fri, 28 Mar 2025 (19:05 IST)
Woman constable raped: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शादी का झांसा देकर महिला पुलिस कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म के मामले में एक सैन्य अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड के हल्द्वानी में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण प्रताप सिंह (48) के खिलाफ 42 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (धोखे से या शादी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।
ALSO READ: हाथोंहाथ हिसाब, बिहार में रेप पीड़िता ने दुष्कर्मी का मुंह तेजाब से जलाया, आंख भी झुलसी
भोपाल पुलिस की महिला सुरक्षा सहायक आयुक्त निधि सक्सेना ने संपर्क करने पर कहा कि आरोपी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है और हमने उसकी यूनिट को (मामले के बारे में) सूचित कर दिया है। सक्सेना ने कहा कि यदि वह पूछताछ के लिए आते हैं तो ठीक है, अन्यथा गिरफ्तारी की प्रक्रिया अपनानी होगी।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta