Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Gautampura: इंदौर के पास गांव में महिला को निर्वस्त्र घुमाया, 4 महिलाएं गिरफ्तार

सास को साथ ले जाने से कुपित थीं महिलाएं

हमें फॉलो करें Gautampura: इंदौर के पास गांव में महिला को निर्वस्त्र घुमाया, 4 महिलाएं गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 27 मार्च 2024 (10:46 IST)
Gautampura Crime News: इंदौर को पास गौतमपुरा (Gautampura) के निर्मल गांव बछोड़ा (Bachora) में एक शर्मनाक वाकया हुआ। बीते सोमवार को इस गांव में सास को लेकर 4 महिलाओं ने मोहल्ले की ही एक महिला को बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े फाड़कर उसे पूरे गांव में घूमाया। महिलाएं जब यह कृत्य कर रही थीं, तब गांव के किसी भी शख्स ने बीच-बचाव नहीं किया, उल्टे लोग घटना की वीडियो (videos) बनाते रहे। पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

 
4 महिलाएं गिरफ्तार : इस घटना की सूचना प्राप्त होते ही गौतमपुरा पुलिस पहुंची और मारपीट कर रही चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्रामीण एसपी सुनील कुमार मेहता ने बताया कि बछोड़ा में लक्ष्मी 3 महिला साथियों के साथ पीड़ित महिला के घर पहुंची थी। उसने पीड़िता से कहा कि तू मेरी सास को अपने साथ मंदसौर लेकर क्यों गई? इसी पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

 
इसके बाद लक्ष्मी ने अपनी 3 साथी महिलाओं के साथ उसकी घर में ही पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसे पीटते हुए सीढ़ियों से घसीटकर नीचे ले आई। चारों ने मिलकर पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और पाइप व डंडों से पिटाई करते हुए पास के इलाके में निर्वस्त्र कर घुमाया। लोग तमाशबीन बने रहे और वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवसेना (UBT) ने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, क्यों नाराज है कांग्रेस नेता संजय निरूपम