ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश में महिला पुलिस आरक्षक बनीं होम मिनिस्टर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का महिलाओं के प्रति सम्मान

Advertiesment
हमें फॉलो करें International Women's Day
webdunia

विकास सिंह

, सोमवार, 8 मार्च 2021 (11:16 IST)
भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महिलाओं के सम्मान के लिए एक अनोखी पहल की है। महिलाओं के प्रति अपने सम्मान और नारी सशक्तिकरण के लिए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास स्थित कार्यालय पर तैनात महिला आरक्षक मीनाक्षी वर्मा को आज गेस्ट होम मिनिस्टर बनकर अपनी कुर्सी पर बैठाया।

महिला आरक्षक मीनाक्षी वर्मा ने गृहमंत्री की कुर्सी पर बैठकर प्रतिदिन सुबह होने वाली बैठक में लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया। इसके मौके पर विशेषकर महिला फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने घर स्थित कार्यालय पर महिलाओं का सम्मान करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विश्व के अंदर भारत ही सिर्फ एक ऐसा देश है जिसे भारत माता कहते हैं और भारत में नारी की पूजा होती है और नारी का सम्मान होता है आज के दिन की शुरुआत मीनाक्षी को अपनी जगह देकर की। गृहमंत्री ने कहा कि मेरे कार्यालय में पदस्थ महिला आरक्षक मीनाक्षी वर्मा जी ने गृह मंत्री के रुप मे आज प्रतिदिन सुबह होने वाली समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण के निर्देश भी दिए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने कही यह बड़ी बात