Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mahabharat : द्रौपदी की सुंदर देह का राज क्या था?

Advertiesment
seeta and draupadi
Secret of Draupadi beauty: महाभारत में राजा द्रुपद की बेटी द्रौपदी का विवाह पांचों पांडवों से हुआ था। कुं‍ती पुत्र युधिष्ठिर, अर्जुन और भीम एवं माद्री पुत्र नकुल और सहदेव की पत्नी द्रौपदी के पांच पुत्र थे। पांचों पांडवों ने अन्य महिलाओं से भी विवाह किया था जैसे अर्जुन से सुभद्रा से, भीम ने हिडिम्बा से। परंतु सभी भाइयों का द्रौपदी के प्रति विशेष अनुराग था क्योंकि द्रौपदी दिखने में बहुत ही सुंदर थी और उसके शरीर से एक विशेष सुगंध निकलती ही रहती थीं। सभी पांडव जीवन पर्यंत द्रौपदी का साथ देते रहे और जब स्वर्ग गए तो में मात्र द्रौपदी को ही अपने साथ ले गए।
 
1. कहते हैं कि द्रौपदी का जन्म एक यज्ञ से हुआ था। द्रौपदी जन्म से ही अति सुंदर और रुपमति थीं। सुंदर होने के साथ ही द्रौपदी वैचारिक रूप से भी सक्षम थीं।
 
2. द्रौपदी का मूल नाम याज्ञसेनी और दूसरा नाम कृष्णा था। द्रौपदी का नाम कृष्णा इसलिए था क्योंकि वह सांवली थीं।
 
3. द्रौपदी के शरीर से निरंतर मादक सुगंध निकलती रहती थीं। 
 
4. द्रौपदी की मांसपेशियां मृदु थीं परंतु क्रोध या युद्ध के समय कठोर और विस्तॄत हो जाती थीं। उनका लावण्यमय शरीर युद्ध के समय अत्यंत कठोर दिखाई देने लगता था।
 
5. कहते हैं कि द्रौपदी में ही वह कला थी कि वह पुन: कौमार्य प्राप्त कर लेती थीं। जब वह एक पति से दूसरे पति के साथ जाती थी तो वह ऐसा करती थीं। संभवत: इसीलिए द्रौपदी को पंचकन्या में स्थान मिला है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ganesh Chaturthi Special: मेवाड़ में है अनूठा मंदाकिनी मंदिर जहां होती है नारी गणेश की मूर्तियों की पूजा