Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राष्ट्रपति मुर्मू आज से महाराष्ट्र के 3 दिवसीय दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

4 सितंबर को बुद्ध विहार का करेंगी उद्घाटन

हमें फॉलो करें राष्ट्रपति मुर्मू आज से महाराष्ट्र के 3 दिवसीय दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कोल्हापुर (महाराष्ट्र) , सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (11:50 IST)
President Draupadi Murmu on a 3 day visit to Maharashtra from today: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से महाराष्ट्र का 3 दिवसीय दौरा करेंगी और इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को बताया कि मुर्मू कोल्हापुर के वारणानगर में श्री वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करेंगी।

 
पुणे में दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी : राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार राष्ट्रपति 3 सितंबर को पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (deemed University) के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। उसी दिन वे मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगी।

 
4 सितंबर को बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी : राष्ट्रपति भवन ने बताया कि मुर्मू 4 सितंबर को लातूर के उदगीर में बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी। वे उदगीर में महाराष्ट्र सरकार की 'शासन अपल्या दारी' और 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के लाभार्थियों की एक सभा को भी संबोधित करेंगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किस गलती की वजह से कटा चिराग पासवान का चालान, क्यों हो रही चर्चा?