Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वोट डालने पहुंचे थे अक्षय कुमार, बुजुर्ग करने लगा टायलेट की शिकायत, क्या बोले खिलाड़ी कुमार

Advertiesment
हमें फॉलो करें An elderly voter complained to Akshay Kumar about the toilet

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 20 नवंबर 2024 (20:33 IST)
Maharashtra Assembly Election News : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बॉलीवुड की हस्तियां भी इसमें पीछे नहीं रहीं। सिनेमा जगत के कई सितारों ने सुबह-सुबह आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और वोट डाले। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वे मतदान करने के लिए पहुंचने वाले पहले सेलिब्रिटीज में से एक थे। उन्होंने सुबह करीब साढ़े सात बजे मतदान किया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जैसे ही अक्षय मतदान केंद्र में दाखिल हुए, पैपराज़ी उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए इकट्ठा हुए।

एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अक्षय को रोका और अभिनेता ने उसे नजरअंदाज किए बिना उनकी बात सुनी। बुजुर्ग व्यक्ति ने अक्षय कुमार से कहा कि सर, आपने जो टॉयलेट बनवाया था, वह अंदर से सड़ चुका है। अब हमारे लिए नया बना दीजिए। मैं पिछले तीन साल से इसकी मरम्मत करा रहा हूं। अक्षय कुमार ने बुजुर्ग से कहा कि मैं BMC से बात कर लेता हूं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Exit Poll 2024 : महाराष्ट्र में आएंगे चौंकाने वाले नतीजे, क्या हैं एग्जिट पोल्स के अनुमान