Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिवसेना (UBT) और राकांपा (SP) के बीच सीटों बंटवारे पर बातचीत खत्म, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप

हमें फॉलो करें sanjay raut

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (16:01 IST)
Maharashtra Assembly Elections 2024: शिवसेना (Balasaheb Thackeray) के नेता संजय राउत ने शनिवार को मुंबई में कहा कि उनकी पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Sharadchandra Pawar) के बीच सीटों बंटवारे पर बातचीत पूरी हो गई है, क्योंकि दोनों ही दल मुद्दों को सुलझाना चाहते हैं। उनकी टिप्पणी जाहिर तौर पर महा विकास आघाडी (MVA) के तीसरे साझेदार कांग्रेस पर लक्षित है।ALSO READ: लोकसभा चुनाव में छिटके OBC-दलित वोटर्स को BJP ने हरियाणा में साधा, महाराष्ट्र और झारखंड में भी होंगे गेमचेंजर?
 
कांग्रेस पर लगाया यह आरोप : 1 दिन पहले उन्होंने गठबंधन में सीटों के बंटवारे की बातचीत में देरी पर निराशा व्यक्त की थी और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं पर निर्णय लेने में असमर्थ होने का आरोप लगाया था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान राउत ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय राजनीति क्षेत्रीय दलों द्वारा संचालित हो रही है और उनकी पार्टी का यह मानना है कि क्षेत्रीय पार्टियों को उनके राज्यों में तवज्जो मिलनी चाहिए। नरेन्द्र मोदी तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जैसी क्षेत्रीय पार्टियों की मदद से देश के प्रधानमंत्री बने हैं।ALSO READ: चाहे 84 का हो जाऊं या 90 का, महाराष्ट्र को सही रास्ते पर लाकर रहूंगा
 
राउत ने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में क्षेत्रीय दलों की संख्या अधिक है। यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से बात की और दोनों नेताओं के बीच बातचीत अच्छी रही। हमने (शिवसेना यूबीटी ने) शुक्रवार को पूरे दिन राकांपा (शरदचंद्र पवार) के साथ चर्चा की।ALSO READ: क्या महायुति में सब ठीक है? महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार ने बताई सच्चाई
 
प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल और हमने बातचीत की। हमारे बीच के ज्यादातर मुद्दे सुलझ रहे हैं। अंत में आपको मुद्दे को सुलझाने के लिए एक मानसिकता तथा इच्छाशक्ति की जरूरत होती है और हम दोनों में वह है। शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। शरद पवार और उद्धव ठाकरे व्यक्तिगत रूप से इस पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि हमारा आलाकमान मुंबई में है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Video : झारखंड के 'राहुल गांधी' को देखकर हर कोई हैरान, अपने नेता से मुलाकात की आस, भेंट करना चाहते हैं संविधान की प्रति