Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस को संजय निरुपम की नसीहत, 5 साल पूरे नहीं कर पाएगी महाराष्ट्र की 'लंगड़ी' सरकार

हमें फॉलो करें कांग्रेस को संजय निरुपम की नसीहत, 5 साल पूरे नहीं कर पाएगी महाराष्ट्र की 'लंगड़ी' सरकार
, गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (12:51 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और पूर्व शिवसैनिक संजय निरुपम ने शिवसेना से गठबंधन नहीं करने की नसीहत देते हुए कहा कि 3 दलों की लंगड़ी सरकार 5 साल पूरे नहीं कर पाएगी।
 
निरुपम ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार में शामिल होना कांग्रेस के लिए घातक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के विधायक सोनिया गांधी पर सरकार में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्हें इस दबाव में आए बिना लंगड़ी सरकार से दूर रहना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि शिवसेना की सजा कांग्रेस को नहीं भुगतनी चाहिए। निरुपम ने कहा कि यदि कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार में शामिल होती है तो यह उसके लिए घातक कदम होगा।
webdunia
कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह यूपी में बसपा से गठजोड़ का कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा था, उसी तरह महाराष्ट्र में भी निकट भविष्य में कांग्रेस को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। 
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के समय से ही निरुपम कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने उस समय कहा था कि टिकट वितरण में उनकी सिफारिशें नहीं मानी गईं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2020 Magh Mela : दूधिया रोशनी में डूबी होगी संगम की तंबू नगरी...