Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फसलों की बर्बादी और BJP विधायक का डांस, Social Media पर वायरल Video पर फूटा लोगों का गुस्सा

हमें फॉलो करें फसलों की बर्बादी और BJP विधायक का डांस, Social Media पर वायरल Video पर फूटा लोगों का गुस्सा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

छत्रपति संभाजीनगर , शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (15:04 IST)
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले की गंगापुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक प्रशांत बंब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे अभिनेता अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय गाने ‘खइके पान बनारस वाला’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स विधायक के डांस की प्रशंसा कर रहे हैं, तो कुछ ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि जब मराठवाड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में किसान फसलों की बर्बादी की समस्या से जूझ रहे हैं, तब वे डांस करने में व्यस्त हैं। 
बंब ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दूसरी बार गंगापुर सीट जीती थी। उनके डांस का यह वीडियो गुरुवार की रात को आयोजित एक कार्यक्रम का है। 
कुछ गलत नहीं किया : बंब ने ने कहा कि हर साल मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस साल प्रसिद्ध पर्यटन स्थल म्हैसमाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मैंने ‘खइके पान बनारस वाला’ गाने पर डांस किया। इससे पहले, मैंने लावणी गीत भी गाया, जो महाराष्ट्र की संस्कृति का हिस्सा है। मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता।  भाषा Edited by : Sudhir sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Video : क्यों नहीं लौटीं Sunita Williams, खाली धरती पर लौटा स्टारलाइनर, अब कब तक रहना होगा