Publish Date: Sun, 27 Jul 2025 (14:53 IST)
Updated Date: Sun, 27 Jul 2025 (15:04 IST)
Mumbai news in hindi : नवी मुंबई में अपने गंतव्य तक जाने के लिए गूगल मैप्स की मदद ले रही एक महिला की कार गलत मोड़ लेने के कारण खाई में गिर गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे महाराष्ट्र में नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि महिला को बचा लिया गया।
बेलापुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला बे ब्रिज जाने के बजाय गूगल मैप्स के निर्देश पर गलत मोड़ लेकर ध्रुवतारा जेट्टी पहुंच गई और उसकी कार खाई में गिर गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समुद्री सुरक्षा दल, उसकी नौका और स्थानीय प्राधिकारियों की मदद से महिला को बचा लिया।
घटना के समय नवी मुंबई के खारघर इलाके में सैलून का व्यवसाय करने वाली महिला अपनी कार से बेलापुर से उल्वे स्थित अपने घर जा रही थी।
edited by : Nrapendra Gupta