Publish Date: Sun, 13 Oct 2024 (09:28 IST)
Updated Date: Sun, 13 Oct 2024 (09:48 IST)
देश में जब कोविड-19 का प्रकोप चरम पर था तो 66-वर्षीय राकांपा नेता ने जरूरतमंद मरीजों के लिए उन दवाओं की व्यवस्था की थी, जिनकी बड़े पैमाने पर आवश्यकता थी। उन्होंने सलमान खान के साथ मिलकर कोविड इमरजेंसी में मुफ्त देने के लिए 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाए थे।
कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन लोगों ने उन्हें गोली मार दी थी। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी का शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया। आज रात 8.30 बजे उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta