Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लेंसकार्ट स्टोर पर पहुंचीं भाजपा नेता नाजिया खान, हिंदू कर्मचारियों को लगाया तिलक, वीडियो वायरल

Advertiesment
bjp leader nazia khan at lenskart store
लेंसकार्ट स्टोर पर ड्रेसकोड का मामला बढ़ता ही नजर आ रहा है। भाजपा नेता नाजिया खान ने मुंबई के एक लेंसकार्ट स्टोर में मैनेजर मोहसिन खान को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कर्मचारियों को तिलक लगाया और कलावा भी बांधा। उनका आरोप है कि कार्यस्थल पर हिंदू रीति-रिवाजों को दबाने की कोशिश हो रही है।
 
भाजपा नेता नाजिया इलाही खान ने लेंसकार्ट के स्टोर में जाने का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वे कर्मचारी से बहस करते हुए और कंपनी की आंतरिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नजर आ रही है।

उनका आरोप है कि कंपनी के एक पुराने स्टाइल गाइड में बिंदी, तिलक और कलावा जैसे हिंदू प्रतीकों पर प्रतिबंध था, जबकि अन्य धार्मिक प्रतीकों (जैसे हिजाब) की अनुमति दी गई थी। 
 
नाजिया ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर शेयर किए गए एक वीडियो में लेंसकार्ट के मैनेजर से कहती हैं कि क्या आप यहां शरिया लागू करवाना चाहते हैं? उन्होंने वीडियो में लेंसकार्ट के मैनेजर की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी में हिंदू कर्मचारियों को तिलक और कलावा जैसे धार्मिक प्रतीक पहनने से हतोत्साहित किया जा रहा था।
 
अपने पोस्ट में नाजिया खान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय, एनआईए और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड को टैग भी किया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और इस पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई।

यह मामला कॉर्पोरेट जगत में 'वर्कप्लेस फ्रीडम' और 'धार्मिक प्रतीकों' के प्रति संवेदनशील संतुलन को लेकर एक बड़ी बहस का विषय बन गया है। जहां नाजिया इलाही खान ने इसे सनातन धर्म की पहचान से जुड़ा मुद्दा बनाया है, वहीं कंपनी ने इसे एक पुरानी और अब संशोधित हो चुकी पॉलिसी का मामला बताते हुए समावेशिता (Inclusivity) पर जोर दिया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डोंबिवली स्टेशन पर पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, रेल सेवाओं पर क्या हुआ असर?