Publish Date: Wed, 12 Jan 2022 (18:01 IST)
Updated Date: Wed, 12 Jan 2022 (18:10 IST)
Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने (Kite Festival), तिल-गुड़ (Til-gud) का सेवन करने, नदियों में स्नान (Nadi Snan) करने, दान (Daan) करने और सूर्य आराधना के लिए जप (Mantra Jaap) करने का विशेष महत्व माना गया है। आओ जानते हैं कि इस दिन 6 महत्वपूर्ण दान करने और तिल के 6 महत्वपूर्ण प्रयोग करने के बारे में।
तिल के 6 प्रयोग : विष्णु धर्मसूत्र में कहा गया है कि पितरों की आत्मा की शांति के लिए एवं स्व स्वास्थ्यवर्द्धन तथा सर्वकल्याण के लिए तिल के छः प्रयोग पुण्यदायक एवं फलदायक होते हैं-
1. तिल जल से स्नान करना।
2. तिल दान करना।
3. तिल से बना भोजन।
4. जल में तिल अर्पण।
5. तिल से आहुति।
6. तिल का उबटन लगाना।
मकर संक्रांति के 6 प्रकार के दान :
1. तिल, तेल, गुड़, रेवड़ी का दान : इस दिन तिल का दान करने से शनि गुड़ का दान करने से सूर्य का उपाय होता है। इस दिन रेवड़ी का भी दान किया जाता है। यह सूर्य के साथ मंगल का उपाय है। इस दिन तेल दान करना शुभ होता है। यह शनि का उपाय है।
2. कंबल और वस्त्र : इस दिन कंबल का दान करना शुभ होता है। यह राहु और शनि का उपाय है। इस दिन जरूरतमंदों या गरीबों को नए वस्त्र दान करना चाहिए।
3. सीधा : इस दिन किसी पुजारी को गुड़, आटा, घी, नमक, शक्कर आदि सामान दान करना शुभ होता है। इस दिन घी का दान करने से करियर में सफलता मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह शुक्र का उपाय है।
4. अनाज : चावल सहित इस दिन पांच तरह के अनाज दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
5. खिचड़ी : इस दिन खिचड़ी का दान करना शुभ होता है।
6. गाय : इस दिन गाय दान करने का भी महत्व है। इस दिन गाय को हरा चारा खिला शुभ होता है। यह बुध और शुक्र का उपाय है।