Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस बार हाथी पर सवार होकर आ रही है शुभ संक्रांति

Advertiesment
हमें फॉलो करें इस बार हाथी पर सवार होकर आ रही है शुभ संक्रांति
सर्वार्थ सिद्धि योग में हाथी पर समृद्धि लेकर आएगी मकर संक्रांति
 
 
साल 2017 में मकर सक्रांति सर्वार्थसिद्धि योग में गज यानी हाथी पर सुख-समृद्धि का शुभ संदेश लेकर आएगी। सूर्य के दक्षिण से उत्तरायण होने का पर्व 14 जनवरी को रहेगा। 28 साल बाद सक्रांति पर सर्वार्थ सिद्ध, अमृत सिद्धि के साथ चंद्रमा कर्क राशि में जबकि अश्लेषा नक्षत्र और प्रीति और मानस योग का संयोग बनेगा।
ज्योर्तिविदों के मुताबिक सूर्य मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी शनिवार को सुबह 7.37 बजे होगा। इसके चलते पूरे दिन पर्वकाल रहेगा। सक्रांति का नाम मिश्रा है जो पशु पक्षी के लिए लाभदायक है। नक्षत्र के आधार पर इसका नाम राजसी है। सक्रांति का वाहन हाथी और उपवाहन गधा है। जो आम जनमानस के लिए समृद्धिकारक है। दृष्टि पश्चिम दिशा में है। संक्रांति लाल वस्त्र धारण की हुई और उनका शस्त्र धनुष है। हाथ में लोहे का पात्र है और वे दूध का सेवन कर रही हैं। शरीर पर गोरोचन का लेप और बिल्वपत्र का मुकुट है। संक्रांति बैठी हुई अवस्था में है।
webdunia
सूर्य के उत्तरायण होने के बाद 16 जनवरी से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। वैवाहिक आयोजन पर लगी रोक हटेगी। सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर में प्रवेश करेंगे। पर्व का पुण्यकाल पूरे दिन रहेगा। इस दिन दान, स्नान का विशेष महत्व है। सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना सक्रांति कहलाता है। मकर सक्रांति के एक दिन पहले 13 जनवरी को वर्ष का पहला पुष्य नक्षत्र होगा।

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

8 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि