Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Makar Sankranti : मकर संक्रांति पर करें राशि के अनुसार दान तो मिलेगा फायदा

हमें फॉलो करें Makar Sankranti : मकर संक्रांति पर करें राशि के अनुसार दान तो मिलेगा फायदा
, सोमवार, 10 जनवरी 2022 (03:50 IST)
Makar Sankranti 2022:  मकर संक्रांति पर स्नान, दान और पूजा का बहुत महत्व होता है। इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को शुक्ल और ब्रह्म योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। हालांकि मतमतांतर होने के कारण 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति का पर्व भी मानाया जाएगा। उदय तिथि के महत्व के अनुसार 15 जनवरी को भी लोग संक्रांति का स्नान-दान करेंगे। आओ जानते हैं कि राशि अनुसार (Makar sankranti par rashi ke anusar daan) किस राशि के लोगों को करना चाहिए कौन-सा दान।
 
 
मेष : कंबल का दान करें। अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा तिल, मिठाई, खिचड़ी, रेशमी कपड़ा, दाल, मीठे चावल और ऊनी वस्त्र भी दान कर सकते हैं। 
 
वृषभ : नए वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा उड़द दाल की खिचड़ी, काली उड़द, सरसों का तेल, काला कपड़ा, काला तिल आदि भी दान कर सकते हैं।
 
 
मिथुन : कंबल का दान करें। बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा खिचड़ी, काला तिल, छाता, उड़द, बेसन के लड्डू, सरसों का तेल आदि भी दान कर सकते हैं।
 
कर्क : नए वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा खिचड़ी, चने की दाल, पीला कपड़ा, साबुत हल्दी, पीतल के बर्तन, फल आदि दान कर सकते हैं। 
 
सिंह : कंबल का दान करें। अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा मसूर की दाल, खिचड़ी, लाल कपड़ा, रेवड़ी, गजक आदि भी दान कर सकते हैं। 
 
कन्या : नए वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा साबुत मूंग, हरे कपड़े, खिचड़ी, मूंगफली आदि भी दान कर सकते हैं। 
 
तुला : कंबल का दान करें। अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा खिचड़ी, फल, मिश्री, गरम कपड़े आदि भी दान कर सकते हैं।
 
वृश्‍चिक : खिचड़ी और फल का दान करें। इससे शनि महाराज प्रसंन्न होंगे। इसके अलावा खिचड़ी, कंबल, तिल-गुड़ आदि का भी दान कर सकते हैं। 
 
धनु : खिचड़ी और फल का दान करें। इससे शनि महाराज प्रसंन्न होंगे। इसके अलावा मूंगफली, तिल, लाल चंदन, लाल कपड़ा आदि भी दान कर सकते हैं।
 
मकर : काले तिल और कंबल का दान करना चाहिए। इससे राहु के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। इसके अलावा खिचड़ी, कंबल, कपड़े आदि दान कर सकते हैं। 
 
कुंभ : काले तिल और कंबल का दान करना चाहिए। इससे राहु के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। इसके अलावा खिचड़ी, तेल और गर्म कपड़ों का दान कर सकते हैं।
 
 
मीन : खिचड़ी और फल का दान करें। इससे शनि महाराज प्रसंन्न होंगे। इसके अलावा मूंगफली, तिल, गुड़, खिचड़ी आदि का भी दान कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जनवरी माह का पहला बड़ा त्योहार मकर संक्रांति, बन रहे हैं खास संयोग, चमक जाएगी जिंदगी