Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंगल ग्रह सेवा संस्थान द्वारा अमलनेर बस स्टैंड का किया जाएगा कायापलट

Advertiesment
Amalner Bus Stand
Mangal Graha Mandir Amalner: महाराष्ट्र के जलगांव जिला में अमलनेर नामक स्थान पर मंगल ग्रह का विश्‍व प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर प्रति मंगलवार को हजारों की संख्या में भक्तजन आकर मंगल दोष की शांति कराते हैं। हाल ही में मिली एक जानकारी के अनुसार मंगलग्रह सेवा संस्थान ने यहां के बस स्टैंड की काया पलटने के कार्य को हाथ में लिया है।
 
बताया जाता है कि यहां के बस स्टैंड को मंगलग्रह सेवा संस्था ने गोद ले लिया है। बस स्टेशन के समग्र नवीनीकरण और बदलाव का उद्घाटन 7 जुलाई को नामदार अनिल पाटिल के तत्वावधान में एक पेड़ लगाकर किया गया।
 
जलगांव जिला संभागीय नियंत्रक भगवान जगनोर, संभागीय परिवहन अधिकारी दिलीप बंजारा, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक माधव देवधर, आगर प्रबंधक इमरान पठान, श्रमिक नेता ए.टी. पाटिल, मंगलग्रह सेवा संस्था के अध्यक्ष दिगंबर महाले, उपाध्यक्ष एस. एन. पाटिल, सचिव एस. बी. बाविस्कर, संयुक्त सचिव दिलीप बहिरम, कोषाध्यक्ष गिरीश कुलकर्णी, ट्रस्टी अनिल अहिरराव, आनंद महाले, नीलेश महाजन, राहुल पाटिल, निर्माण सलाहकार संजय पाटिल, हरियाली सलाहकार सुबोध पाटिल और अन्य उपस्थित थे।
 
मंगलग्रह सेवा संस्था द्वारा रंग-रोगन, सौन्दर्यीकरण, अद्यतनीकरण, वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण, लघु उद्यान का निर्माण, ज्ञानवर्धक चित्रों एवं मूर्तियों का निर्माण, पीने के लिए 24 घंटे आरओ का पानी, स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए हिरकणी कक्ष, पुस्तकालय, नवीनीकरण जैसी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शौचालय आदि का सौंदर्यीकरण संस्था द्वारा कराया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उज्जैन में महाकालेश्वर भगवान कब, क्यों और कैसे विराजित हुए, जानिए राजा चंद्रसेन की कथा