Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mizoram Elections: मिजोरम में कांग्रेस बनाएगी सरकार, क्या बोले शशि थरूर?

हमें फॉलो करें Mizoram Elections: मिजोरम में कांग्रेस बनाएगी सरकार, क्या बोले शशि थरूर?
आइजोल , शनिवार, 4 नवंबर 2023 (15:01 IST)
Mizoram Assembly Elections: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने शनिवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी मिजोरम (Mizoram) में अगली सरकार बनाएगी। केरल में तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद थरूर ने यहां कहा कि मिजोरम पूर्वोत्तर का पहला राज्य होगा, जहां कांग्रेस 2014 के बाद सत्ता में लौटेगी। वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी (BJP)) ने केंद्र में सरकार बनाई थी।
 
कांग्रेस के 2018 के विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के हाथों सत्ता गंवाने के बाद मिजोरम पूर्वोत्तर क्षेत्र में पार्टी शासित आखिरी राज्य था। थरूर ने कहा कि कांग्रेस भारत की विविधता और ताकत का जश्न मनाती है न कि उसकी कमजोरियों का।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्र, एक भाषा, एक संहिता और एक संस्कृति का विरोध करेगी। हम एकरूपता के खिलाफ हैं। हमारा मानना है कि हम अपनी विविधता को बरकरार रखते हुए एकजुट रह सकते हैं। भाजपा के बारे में थरूर ने कहा कि भाजपा 2014 के बाद से अपने वादों को पूरा करने में बुरी तरह नाकाम रही है, चाहे बैंक खातों में 15 लाख रुपए का वादा हो या 2 करोड़ नौकरियों का वादा हो। मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP Elections: भोपाल किसका? भाजपा और कांग्रेस में 7 सीटों को लेकर कड़ी टक्कर