Publish Date: Sat, 03 Oct 2015 (14:11 IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2015 (14:15 IST)
आईबॉल कोबाल्ट सोलस 4जी स्मार्टफोन को 11,999 रुपए में लांच किया है। यह स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। ड्यूल सिम डुअल स्टैंडबाय फीचर वाला कोबाल्ट सोलस 4जी डिवाइस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
इसमें 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का एचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 294पीपीआई। स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर कोरटेक्स-ए53 प्रोसेसर के साथ 2जीबी का रैम होगा। हैंडसेट 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
कोबाल्ट सोलस 4जी स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। कोबाल्ट सोलस 4जी स्मार्टफोन 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। इसमें स्मार्टफोन में 2000एमएएच की बैटरी है।