Publish Date: Tue, 26 May 2015 (11:20 IST)
Updated Date: Tue, 26 May 2015 (11:22 IST)
माइक्रोमैक्स ने बोल्ट सीरिज में नया स्मार्ट फोन Bolt Q335 लांच कर दिया है। हालांकि अभी तक इसकी कीमतों का खुलासा नहीं हो सका है। Bolt Q335 यह एक ड्यूल सिम फोन है और इसमें दोनों जीएसएम सिम है। यह एंड्राइड 4.4.2 पर रन करता है।
फोन में 480x854 पिक्सल के साथ 4.5 इंच की स्क्रीन एफडब्ल्यूवीजीए टीएफटी डिस्प्ले के साथ स्क्रीन लगी हुई है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाड कोर स्पेट्रडम SC7731 प्रोसेसर 512 एमबी रैम के साथ लगा हुआ है। फोन में 4 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे कार्ड द्वारा 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर फिक्स्ड फोकस कैमरा लगा हुआ है और फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ लगा हुआ है। Bolt Q335 में जीपीआरएस/ईडीजीई, थ्रीजी, वाईफाई 802 और माइक्रो यूएसबी और ब्लूटूथ जैसे ऑप्शन्स हैं। फोन में 1650 एमएएच बैटरी लगी हुई है। जो 6 घंटे का टॉक टाइम और 280 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। यह फोन ब्लैक कलर में उपलब्ध है।