Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Advertiesment
हमें फॉलो करें OnePlus Nord 5 Price in india

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 8 जुलाई 2025 (18:09 IST)
OnePlus Nord 5 लॉन्च हो गया है। Nord 5 सीरीज के तहत नया नॉर्ड 5 और Nord CE 5 पेश किया है। इन दोनों डिवाइस में Android 15 देखने को मिलता है। कंपनी ने पिछले महीने OnePlus 13s को भी लॉन्च किया था जो एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप डिवाइस है जिसमें खास AI फीचर्स मिलते हैं।
 
OnePlus Nord 5 के बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल का प्राइस 31,999 रुपए है जबकि 12GB+256GB वाले वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपए और 12GB+512GB स्टोरेज वैरिएंट का प्राइस 37,999 रुपये है। यह डिवाइस ड्राई आइस, मार्बल सैंड्स और फैंटम ग्रे कलर में उपलब्ध है और इसकी पहली सेल 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
ALSO READ: UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां
OnePlus Nord 5 के फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,800nits तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिवाइस में पावरफुल स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ 12GB तक LPDDR5x रैम मिलती है।
webdunia

डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें सोनी LYT-700 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में सैमसंग ISOCELL JN5 सेंसर और f/2.0 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। डिवाइस में 6,800mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसके साथ 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह 19.8 घंटे का यूट्यूब प्ले देती है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share bazaar: शेयर बाजार में उछाल, Sensex 270 और Nifty 61 अंकों की बढ़त के साथ बंद, ये स्टॉक्स चमके