Publish Date: Tue, 23 Jul 2019 (10:06 IST)
Updated Date: Tue, 23 Jul 2019 (10:10 IST)
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही एक और नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कंपनी ने इस अपने इस स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया है। Xiaomi अपने रेडमी ब्रांड के तहत नया डिवाइस लॉन्च करेगी। इसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
कंपनी इस फोन से ली गई एक फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शेयर की गई फोटो में एक बिल्ली की दिखाई दे रही है। इसमें उसकी आंख को जूम करके दिखाया गया है।