Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाइकर्स के लिए सैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी जे3

Advertiesment
Samsung Galaxy J3
दक्षिण कोरिया की प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग ने नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 पेश किया जिसकी कीमत 8,990 रुपए है। इसे विशेष रूप से भारत में मोटरसाइकल सवारों के लिए डिजाइन किया गया है।
हैंडसेट में ‘एस बाइक मोड’ विशेषता है जिसे भारतीय टीम ने विकसित किया है। एक बार इसे एक्टिवेट करने के बाद कॉल करने वालों को स्वत: उत्तर मशीन ये यह सूचना मिल जाएगी कि संबंधित व्यक्ति मोटरसाइकल चल रहा है और कॉल का जवाब नहीं दे सकता।
 
कॉल करने वाले को अगर बातचीत करना जरूरी है तो वह एक दबा सकता है। ऐसे में चालक को मोटरसाइकल रोक कर कॉल का जवाब देना होगा ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष असीम वारसी ने कहा कि हम जिम्मेदार तरीके से बाइक चलाने को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं और यह उसी का हिस्सा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi