Publish Date: Mon, 18 Nov 2024 (20:15 IST)
Updated Date: Mon, 18 Nov 2024 (20:22 IST)
Vivo ने अपना धमाकेदार स्मार्टफोन Vivo Y19s लॉन्च कर दिया है। हालांकि इसे अभी थाइलैंड में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो Vivo Y19s के 4GB+128GB मॉडल की कीमत 4,399 THB (लगभग 10,796 रुपए) है। फोन के 6GB+128GB मॉडल के दाम 4,999 THB (12,269 रुपए) हैं। इसे ग्लॉसी ब्लैक, पर्ल सिल्वर और ग्लेशियर ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Vivo Y19s में 6.68 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 1680 x 720 पिक्सल्स है। यह HD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है और 90 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट, डिस्प्ले में है। पीक ब्राइटनैस 1 हजार निट्स तक है।
कैसा है कैमरा : Vivo Y19s में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लगा है और सेल्फी कैमरा 5 एमपी का है। उसके साथ 0.08 एमपी का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Vivo Y19s यूनिसॉक के प्रोसेसर से लैस है और 6जीबी रैम दी गई है। फोन में 5500mAh की बैटरी है, जो 15W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है। फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा है।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें