Publish Date: Wed, 30 Sep 2015 (18:27 IST)
Updated Date: Wed, 30 Sep 2015 (18:31 IST)
चीन की फोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने स्मार्टफोन वीवो वाई27एल लांच किया है।12,980 रुपए में मिलने वाला वीवो वाई27एल एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है। यह कंपनी के फनटच ओएस 2.0 यूआई पर चलेगा जो एंड्रॉयड 4.4 किटकैट आधारित है। इसमें 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है।
स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें एड्रेनो 306 जीपीयू और 1 जीबी का रैम भी दिया गया है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वीवो वाई27एल में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट नाइट, पनोरमा और फेस ब्यूटी मोड के साथ आता है।
वीवो वाई27एल में भारत में इस्तेमाल होने वाले दोनों 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 136.9x68.1x6.99 मिलीमीटर है और वज़न 137 ग्राम। स्मार्टफोन में 2260 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी है। स्मार्टफोन में मैगनेशियम एलॉय मेटल बैककवर हैं। हैंडसेट में इस्तेमाल किए गए डुअल स्पीकर आइकॉनिक हाई-फाई ऑडियो चिप के हैं। अन्य फ़ीचर में स्मार्टवेक और स्मार्ट स्क्रीनशॉट शामिल हैं।