Publish Date: Mon, 28 May 2018 (10:45 IST)
Updated Date: Mon, 28 May 2018 (11:03 IST)
Xiaomi जल्द ही Mi Note 5 को लांच कर सकता है। इसके फीचर्स लांच होने पहले ही लीक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि Mi Note 5 में 5.99 इंच का फुल स्क्रीन 2.0 डिज़ाइन होगा। गिज़चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi Mi Note 5 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। साथ देंगे 6 जीबी रैम और 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज।
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा या फिर सिंगल सेंसर होगा, यह अभी साफ नहीं है। प्रमोशनल तस्वीरें इशारा करती हैं कि फोन 43 एलटीई बैंड सपोर्ट करेगा। बताया जा रहा है कि Xiaomi इसे 29 मई को लांच कर दे।
इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लीक हुई तस्वीर में Xiaomi Mi Note 5 की कीमत के बारे में भी बताया गया है। 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट यहां 2,299 चीनी युआन (24,400 रुपए) का है। यह कीमत मी नोट 3 के लॉन्च प्राइस से कुछ कम है। अब शिओमी के चाहने वाले इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।