ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मां पर हिंदी में कविता : माँ आचमन है, माँ उपवन है...

Advertiesment
हमें फॉलो करें maa par kavita
webdunia

मधु टाक

मधु टाक
 
सर्वश्रेष्ठ कृति माँ
 
माँ अर्थ है रिश्तों का
माँ नाम है भरोसे का
   माँ उपवन है
    माँ निर्वहन है
     माँ आचमन है
      माँ उपवन है
        माँ मधुबन
 
शब्दों का आधार है माँ
गीता का समूचा सार है माँ 
ईश्वर जिसमें छुपकर बैठा प्रकृति का वो आभार है माँ 
 
सारे जग से न्यारी है माँ 
फूलों की क्यारी है माँ 
सुर की साधना है जिसमें 
ऐसी मीठी लोरी है माँ
 
फूलों का एहसास है माँ
जीवन का विश्वास है माँ
रिश्तों में जो भर दे माधुर्य 
ऐसा ही मधुमास है माँ
 
ईश्वर का वरदान है माँ
मधु से मधुर ध्यान है माँ
आत्मा को परमात्मा से मिला दे
पूजा का ऐसा विधान है माँ 
 
मातृत्व का दैदिप्यमान है माँ
सतीत्व का स्वाभिमान है माँ 
सब विधाओं से अलग 
अध्यात्म का सोपान है माँ 
 
 धनुष की रंगत है माँ 
संतों की संगत है माँ 
सत्यता का बोध कराती 
धरती पर भगवान है माँ
 
फूलों की फुलवारी है माँ
करती घर की रखवारी है माँ 
काँटों से जो इत्र बना दे
ऐसी जादू वारी है माँ 
ALSO READ: मां पर कविता : मां मुझको भी तुम जादू की छड़ी ला दो न...


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माँ पर कविता : माँ चाहती थी दिखूं मैं सुंदर...