Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Relationship : break up के बाद ये 5 Quotes देंगे आपको हिम्मत

हमें फॉलो करें Relationship : break up के बाद ये 5 Quotes देंगे आपको हिम्मत
यदि तुम यह सोचते हो कि तुम्हें कोई मदद करने आएगा तो यह बात दिमाग से निकाल लो, क्योंकि अधिकतर मोर्चों पर अपनी लड़ाई खुद ही लड़ना पड़ती है। अकेले ही जीने, लड़ने और करने की ताकत पैदा करो, किसी के भरोसे मत रहो। जो व्यक्ति ऐसा करने की क्षमता नहीं रखते हैं वे संघर्ष या संकटकाल में जल्दी ही हार जाते हैं और जो क्षमता रखते हैं उनके पीछे दुनिया चलती है। आओ जानते हैं 5 break up Quotes.
 
 
1. जो खुद से प्यार करते हैं दुनिया उनसे प्यार करती है। जो खुद का सम्मान करना जानते हैं दुनिया उनका सम्मान करती है। रिश्तों के टूटने का अर्थ है कि वह हमारे लायक ही नहीं था जिसने साथ छोड़ दिया। 
 
2. जिंदगी को समझना है तो पीछे देखो और जीना है तो आगे। जीवन आगे बढ़ने से चलता है अतीत को ढोते रहने से नहीं। समय के साथ हालात बदल जाते हैं, इसलिए बदलाव में स्वयं को बदल लेना ही बुद्धिमानी है।
 
3. ठोकर लगने का मतलब यह नहीं कि आप चलना छोड़ दें। बल्कि ठोकर लगने का मतलब यह होता है कि आप संभल जाएं। गिरकर जो चल पड़े वही बुद्धिमान और साहसी व्यक्ति होता है।
 
4. जीवन हमें अवसर देता है नया जीवन जीने के लिए। रिश्तों के टूटने का अर्थ यह है कि अब ऊंची उड़ान भरने और खुद को साबित करने का वक्त आ गया है। 
 
5. मरने से पहले 2 काम जरूर कर जाना। पहला यह कि लोग तुम्हें हारा हुआ व्यक्ति नहीं मानें। दूसरा यह कि लोग यह कहे कि वह किसी रोग या शोक से नहीं मरा बल्कि पूरी जिंदगी का मजा लेकर दुनिया से अलविदा कह गया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Expert Advice : कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों का कैसे ध्यान रखें, इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं