Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मेघालय के 7 बेस्ट टूरिज्म स्पॉट

हमें फॉलो करें मेघालय के 7 बेस्ट टूरिज्म स्पॉट

अनिरुद्ध जोशी

, मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (19:11 IST)
मेघालय भारत का उत्तर-पूर्वी राज्य है। मेघालय में देखने लायक सैकड़ों टूरिज्म स्पॉट है। आओ जानते हैं यहां के 10 बेहतरीन पर्यटन स्थल जहां पर आपको जरूर घूमने जाना चाहिए।
 
 
1. शिलॉन्ग : मेघालय का अर्थ है बादलों का घर। यहां आकर जीवन की हर चिंता समाप्त हो जाती है। यहां बहुत सारे हिल स्टेशन हैं। उन्हीं में से एक है शिलांग। मेघालय की राजधानी शिलॉन्‍ग भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। शिलॉन्ग में दुनिया के सबसे ऊंचे वाटरफॉल में से एक है जिसे देखने दुनियाभर से लोग आते हैं।
 
2. चेरापूंजी : चेरापूंजी का स्‍थानीय और आधिकारिक नाम सोहरा है जो शिलॉन्‍ग से 56 किलो मीटर की दूरी पर है। यह खासी पहाड़ी के दक्षिणी किनारें पर स्थित एक छोटा सा कस्‍बा है। चेरापूंजी 12 महीने ही घनी बारिश के कारण विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां नोहकालीकई झरना के साथ ही बहुत ऊंचे ऊंचे सुंदर झरने हैं। चेरापूंजी के कुछ महत्‍वपूर्ण पर्यटन स्‍थल हैं माकडॉक-डिमपेप घाटी का दृश्‍य जो शिलॉन्‍ग और चेरापूंजी के बीच स्थित है, सोहरा बाजार और रामकृष्‍ण का मंदिर, संग्रहालय, नोखालीकाई जल प्रापत, प्रथम प्री साइबेरियन चर्च, वेल्‍श मिशनरियों की दरगाहें, एंगलिकन सिमेंटरी, इको पार्क डबल डेकर रुट ब्रीज, चेरापूंजी मौसम विज्ञान वेधशाला।
webdunia
Photo : meghalaya tourism department

3. नोंगपोह : यह एक बेहद ही खुबसूरत छोटा सा नगर है। यहां पर ब्रह्मपुत्र नदी को देखा जा सकता है। यहां की जलवायु और प्राकृतिक सुंदरता के कारण ही यह पर्यटकों के बीच मशहूर है। 
 
4. मौसिनराम : यह स्थान भी चेरापूंजी की तरह सुंदर है। यहां वर्षा का मजा लिया जा सकता है। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है।  शिवलिंग के आकार का बना गांव चेरापूंजी के पास ही है। 
 
5. डौकी नदी : डॉकी या डौकी रिवर मेघालय की राजधानी शिलांग से 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से बांग्लादेश की बॉर्डर महज 2 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भारत की सबसे सबसे साफ नदी है जिसके तल में पड़े पत्थरों को देखा जा सकता है। यह स्थान चारों ओर पहाड़ों से घिरा हुआ है और इसमें आप बोटिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। एक साधारण पुरानी-सी नाव, शीशे-सा चमकता साफ पानी और ठंडी हवा जादुई स्वर्ग जैसा माहौल बनता है।
 
6. मॉस्मई गुफा : जैंतिया पहाड़ियों में स्थित इस गुफा को दुनिया की सबसे लम्बी गुफा माना जाता है। इसकी लम्बाई लगभग 24.5 किलोमीटर बताई जाती है। इस गुफा की खोज 2016 में की गई थी। यहां जाने के लिए आप शिलॉन्ग से टैक्सी कर सकते हैं और यहां आप ट्रेक्किंग का भी मजा ले सकते हैं।
 
7. डब्बल डेक्कर ब्रिज : यह मेघालय का काफी फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। यहां हर साल लाखों पर्यटक इसे देखने के लिए आते हैं। यह ब्रिज लगभग 50 मीटर लंबा है और 1.5 मीटर चौड़ा है। इस ब्रिज के नीचे उमशियांग नदी बहती है और इस ब्रिज की जड़ों को मजबूत होने में 15 से 20 साल तक लग जाते हैं। मेघालय में खतरनाक बेम्बू ब्रिज भी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना बनेंगी सीता, करीना और आलिया के नाम पर हुआ था विचार