Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Winters हो या Monsoon देखने और घूमने के लिए भारत की 10 सबसे खूबसूरत Locations

हमें फॉलो करें Winters हो या Monsoon देखने और घूमने के लिए भारत की 10 सबसे खूबसूरत Locations

अनिरुद्ध जोशी

सर्दी, गर्मी या बारिश का मौसम है आप भारत की इन 10 खूबसूरत जगहों पर कभी भी घूमने जा सकते हैं। आपको यहां पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। आओ जानते हैं कि कौनसी है वह 10 खूबसूरत जगहें।
 
 
1. गोवा : भारतीय राज्य गोवा में शानदार समुद्र है। यहां कुछ दिनों को छोड़कर बारिश में तूफान या चक्रवात का ज्यादा खतरा नहीं रहता है। यहां हर मौसम में जा सकते हैं। गोआ में मीरामार, कालांगुट तट, पोलोलेम तट, बागा तट, मोवोर, केवेलोसिम तट, जुआरी नदी पर डोना पाऊला तट, अंजुना तट, आराम बोल तट, वागाटोर तट, चापोरा तट, मोजोर्डा तट, सिंकेरियन, वरका तट, कोलवा तट, बेनाउलिम तट, बोगमोलो तट, पालोलेम तट, हरमल तट आदि कई सुंदर और रोमांचक तट हैं। वहां मांडवी, चापोरा, जुआरी, साल, तालपोना और तीराकोल नामक छ: नदियां बहती हैं।
 
2. भेड़ाघाट : यहां आपको सफेद संगमरमर के दो पहाड़ों के बीच नर्मदा नदी बहती हुई नजर आएगी। मध्यप्रदेश के जबलपुर के पास भेड़ाघाट नामक यह स्थान धुआंधार झरने के लिए भी प्रसिद्ध है। इसकी छटा अनुपम है और पानी के गिरने की आवाज दूर तक सुनाई देती है। नर्मदा में नौका-विहार करने का रोमांच ही कुछ और है। बारिश में नर्मदा उफान पर होती है। आप मध्यप्रदेश के पचमढ़ी नामक स्थान पर भी जा सकते हैं।
 
3. ऊटी : तमिलनाडु का विश्‍व प्रसिद्ध शहर ऊटी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। ऊटी झील में नौका विहार कीजिए या मछली पकड़ने का शौक भी पूरा कर सकते हैं। यह झील प्रकृति निर्मित न होकर इंसानों द्वारा बनाई गई है। इसका निर्माण कोयम्बटूर के कलेक्टर जान सुलीवन ने करवाया था। यहां आप किसी भी मौसम में जाएं मौसम सुहाना ही मिलेगा।
 
4. चित्रकूट : चित्रकूट वही स्थान हैं जहां भगवान राम, अनुज लक्ष्मण और देवी सीता के साथ रुके थे और यहां पर भरत ने आकर उन्हें पुन: ले जाने का विनय किया था परंतु वे यहां से श्रीराम की चरण पादुका लेकर गए थे। चित्रकूट अपनी प्राकृतिक सुंदरता और दर्शनीय स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां पर हनुमान धारा, राम धारा, जानकी कुण्ड, कामादगिरी आदि देखने लायक स्थान है। यहां भी आप किसी भी मौसम में जाएं।
 
5. मासिनराम : यदि आप पूर्वोत्तर भारत में रहते हैं तो मेघालय में मासिनराम वर्षभर होने वाली बारिश के लिए विख्‍यात हैं। यह सबसे बेस्ट स्थान है। आप यहां कभी भी जाएं एक जैसा ही मौसम मिलेगा। 
 
6. सापुतारा : यह गुजरात का बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। हरे भरे वनों से लदे और बहुत ही शानदार झरने के साथ इसे देखना बहुत ही सुकूनभरा है। यदि आपको ट्रैकिंग करना पसंद है तो ये जगह आपके लिए उपयुक्त है क्योंकि यह जगह ट्रैकिंग और एडवेंचर्स के लिए काफी प्रसिद्ध है।
 
7. अल्लेप्पी : यह केरल के टॉप पर्यटन स्थल में से एक है। इसे पूर्व का वैनिस भी कहा जाता है। इसकी असीम सुंदरता, बैकवॉटर यात्रा हर साल यात्रियों को बड़ी संख्या में आकर्षित करती है। नारियल के पेड़ों से होकर गुजरती नौकाएं आपका मन मोह लेंगी।
 
8 थौबल : मणिपुर का एक खास दर्शनीय स्थल है थौबल। थौबल एक ऐसी जगह है जहां पिकनिक आनंद भी है और ट्रेकिंग का भी। इसके साथ ही यहां घने जंगल और पहाड़ों पर एक पैदल लम्बी यात्रा होती है, जिसका अपना ही अलग मजा होता है। थौबल शहर में कई मंदिर है और जल निकाय भी है, जिनके लिए यह बहुत ही ज्यादा फेमस है। थौबल में प्रसिद्ध बाजार निंगम्बाम लक्ष्मी बाजार और अथोकपाम बाजार बहुत ही ज्यादा खास है।
 
9. ऋषिकेश : उत्तराखंड में ऋषिकेश और हरिद्वार ही सबसे सुरक्षित जगह है। बाकि जगहों पर बारिश और भूस्खल का खतरा रहता है। यह दोनों ही जगह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। आप यहां किसी भी मौसम में जाएं, आपको अच्छा लगेगा।
 
10. उदयपुर : उदयपुर में भी आप कभी भी जा सकते हैं। यहां आप झीलों का मजा ले सकते हैं। यहां की हवेलियों और महलों की भव्यता को देखकर दुनिया भर के पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। शानदार बाग-बगीचे, झीलें, संगमरमर के महल, हवेलियां आदि इस शहर की शान में चार चांद लगाते हैं। अरावली की पहाड़ियों से घीरे और पांच मुख्य झीलों के इस शहर को देखने या घुमने-फिरने के लिए कभी भी जा सकते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑनलाइन क्लास के नतीजे आने लगे हैं : मस्त है जोक