यदि आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह समय घूमने का है। मौसम भी खुशगवार है। आप अपने बजट के अनुसार घूम सकते हैं। आओ जानते हैं ऐसे खूबसूरत 6 स्थान जहां पर आप घूमने जा सकते हैं।
1. पचमढ़ी : यदि आप मध्य भारत अर्थात मध्यप्रदेश या छत्तीसगढ़ में रहते हैं तो आपके लिए पचमढ़ी बेहतर स्थान है।
2. नैनीताल : यदि आप उत्तर भारत में रहते हैं तो आप नैनीताल। उत्तर भारत में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर को शामिल कर सकते हैं।
3. गोवा : यदि आप पश्चिम भारत अर्थात गुजरात, गोवा, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव और महाराष्ट्र में रहते हैं तो यहां आपके लिए गोवा बेस्ट डेस्टिनेशन होगा।
4. लक्षद्वीप : दक्षिण भारत में महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक, आंध्रा, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्य आते हैं। यदि आप इन क्षेत्रों में रहते हैं तो लक्षद्वीप सबसे बेस्ट है।
5. दार्जिलिंग : पूर्वी भारत में पाश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा शामिल है। यदि आप इन क्षेत्रों में रहते हैं तो आपके लिए दार्जिलिंग बेस्ट डेस्टिनेशन रहेगा।
6. मासिनराम : यदि आप पूर्वोत्तर भारत में रहते हैं तो मेघालय में मासिनराम वर्षभर होने वाली बारिश के लिए विख्यात हैं। यह सबसे बेस्ट स्थान है।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें