Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Top 10 tourist places in gujarat: गुजरात के 10 बेस्ट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं

हमें फॉलो करें Top 10 tourist places in gujarat: गुजरात के 10 बेस्ट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं

WD Feature Desk

, गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (13:05 IST)
Symbolic photo

Gujarat tourist places: गुजरात में घूमने फिरने के लिए कई रोमांचक, तीर्थ और प्राकृतिक स्थल है। वडोदरा, गांधीनगर, आणंद, पोरबंदर, सूरत, अहमदाबाद, चंपानेर, मांडवी, मेहसाड़ा, द्वारका, नवसारी, पाटन, दाहोद, राजकोट और भावनगर ये गुजरात के प्रमुख शहर है। 10 खास पर्यटन स्थल के बारे में जानना चाहते हैं तो जानिए वे स्थल जहां जाकर आप प्राकृतिक नजारे और ऐतिहासिक स्थल को देखने का आनंद ले सकते हैं। यहां की यात्रा के लिए आप कभी भी किसी भी मौसम में जा सकते हैं।ALSO READ: गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें
 
1. कच्छ का रण : गुजरात के कच्छ जिला क्षेत्र की राजधानी भुज एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है। यहां आप कच्छ का रण या सफेद रेगिस्तान देख सकते हैं। भुज में वास्तुकला की अद्भत संरचनाओं को भी देखा जा सकता है। भुज में हमीरसार झील भी देखने लायक स्थान है। कच्छ एक रेगिस्तान क्षेत्र है। यहां का रेगिस्तान दुनिया का सबसे अलग रेगिस्तान है जो कि सफेद है। आमतौर पर रेगिस्तान पीले होते हैं परंतु यह सफेद है। यह सफेद रेगिस्तान रेत का नहीं, बल्कि नमक का है। इसे द ग्रेट रण ऑफ कच्छ कहते हैं।
 
2. गिर वन्यजीव अभयारण्य : गिर वन राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य, गुजरात राज्य व पश्चिम-मध्य भारत में स्थित है। 1424 वर्ग किलोमीटर में फैले इस अभयारण्य में शेर, सांभर, तेंदुआ और जंगली सूअर प्रमुखता से पाए जाते हैं। जंगल के शेर के लिए अंतिम आश्रय के रूप में गिर का जंगल, भारत के महत्वपूर्ण वन्य अभयारण्यों में से एक है। गिर के जंगल को सन् 1965 में वन्यजीव अभयारण्य बनाया गया और 6 वर्षों बाद इसका 140.4 वर्ग किलोमीटर में विस्तार करके इसे राष्ट्रीय उद्यान के रूप में स्थापित कर दिया गया। जूनागढ़ नगर से 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में शुष्क झाड़ीदार पर्वतीय क्षेत्र में स्थित इस उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 1,295 वर्ग किलोमीटर है। इसके अलावा सासन गिरी है। सासन गिरी मुख्य रूप से यहां स्थित शेर अभयारण्य के लिए प्रसिद्द है। यह गिर पहाड़ियों के उत्तर और पश्चिम में स्थित है जहाँ भारी संख्या में सैलानी घूमने आते हैं।
 
3. सापुतारा : यह गुजरात का बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। हरे भरे वनों से लदे और बहुत ही शानदार झरने के साथ इसे देखना बहुत ही सुकूनभरा है। यदि आपको ट्रैकिंग करना पसंद है तो ये जगह आपके लिए उपयुक्त है क्योंकि यह जगह ट्रैकिंग और एडवेंचर्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। इकसे अलावा गुजरात के वलसाड जिले में स्थित यह हिल स्टेशन हरे भरे घने जंगलों से पटी हुई है। सूरत से महज 125 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, यह हिल स्टेशन प्रकृति का एक अनुपम नजारा है जहां से आप बादलों से घिरे पहाड़, हरे भरे पेड़, ठंडी हवा, सुखद जलवायु और पहाड़ी की चोटी से समुद्र का एक अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। यहां घाटियां, झीलें और सूर्यास्त सभी कुछ देख कर कैमरे में कैद कर सकते हैं। इसके अलावा डॉन हिल स्टेशन, मावागढ़, गिरनार, महाबलेश्वर, माउंट आबू
 
4. स्टेचू ऑफ़ यूनिटी : यह स्थल हाल में विकसित हुआ है, परंतु यह बहुत ही रोमांचक है। स्टेचू ऑफ़ यूनिटी ने लाखों लोगों को अपनी और आकर्षित किया है। यह स्थल सरदार सरोवर बांध के पास बना है जहां विश्व का सबसे ऊंचा स्टेचू है। यह स्टेचू सरदार वल्लभ भाई के सम्मान में बनाया गया है। यहां स्टेचू को देखने के अलावा मनोरंजन के और भी कई साधन है। नर्मदा नदी में आप कई तरह की वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं।
 
5. धोलावीरा और लोथल : यदि आप प्राचीन भारत के अवशेष देखना चाहते हैं और आपकी रुचि आर्कियोलॉजी साइट को देखने और उसे समझने की है तो आपको धोलावीरा और लोथल की यात्रा जरूर करना चाहिए। गुजरात के कच्छ जिले के मचाऊ तालुका में मानसर एवं मानहर नदियों के मध्य स्थित सिन्धु सभ्यता का एक प्राचीन तथा विशाल नगर धोलावीरा लगभग 5 हजार वर्ष पुराना शहर है। इसी तरह लोथल प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के शहरों में से एक पुरातात्विक स्थल है जो अहमदाबाद जिले के धोलका तालुका के गांव सरागवाला के निकट स्थित है।
 
6. जामनगर : जामनगर को वास्तुकला का प्रसिद्ध स्थल माना जाता है। यहां पर किलों, महलों और धार्मिक स्मारकों की भरमार है जिनमें प्रमुख हैं- कोठा गढ़, विलिंगटन क्रीसेंट, लखोटा किला, धूपघड़ी, जामसाहब महल, बोहरा हजीरा, लखोटा संग्रहालय, रनमल झील, आदिनाथ मंदिर, बाल हनुमान मंदिर, भीड़ भंजन मंदिर, शांतिनाथ मंदिर और बेट द्वारका बीच रोजी।
 
7. जूनागढ़ : जूनागढ़ एक प्राचीन शहर है। यहां पर गिरनार हिल स्टेशन पर घूमना और वहां के प्राचीन भव्य मंदिर और प्राचीन इमारतों को देखना अद्भुत है। जूनागढ़ की सुंदरता काफी मनभावक है।
 
8. शिवराजपुर बीच: यह द्वारका के पास स्थित एक प्राचीन जगह है। स्वर्ग जैसी यह जगह यह ब्लू फ़्लैग मान्यता प्राप्त है और पर्यावरण के लिए सबसे उत्तम है। यहां क्रिस्टल-क्लियर पानी में कई तरह की वाटर एक्टिविटी गतिविधियां की जा सकती हैं।
 
9. मांडवी बीच, कच्छ : गुजरात के कच्छ में स्थित मांडवी बीच को खूबसूरत नजारे के लिए जाना जाता है। खासकर यहां सूर्यास्त के नजारे देखने के लिए लोग आते थे। यह बहुत ही शांत जगह है। समुद्र का पानी भी काफी एकदम साफ नजर आता है। यहां आप आनंद से समुद्र का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा द्वारिका और सोमनाथ के समुद्री तट परभी जा सकते हैं। 
 
10. पोरबंदर : गुजरात के पोरबंदर में चौपाटी बीच भी बहुत सुंदर समुद्र तट है। यह अहमदाबाद से करीब 395 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां एक सुंदर सा कीर्ति मंदिर भी है जिसके आप दर्शन कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ज़ोरा के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहे निर्माता-निर्देशक राजीव राय, फिल्म में दिखाई देंगे 40 नए चेहरे