Publish Date: Sat, 10 Aug 2024 (11:51 IST)
Updated Date: Sat, 10 Aug 2024 (12:02 IST)
Dadra and Nagar Haveli tourist places: दादरा और नगर हवेली पर पहले पुर्तगालियों का कब्जा था। 170 वर्ष की गुलामी के बाद 11 अगस्त 1961 को यह भारतीय संघ में शामिल होने के बाद देश का केंद्रशासित प्रदेश बना। करीब 491.00 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले दादरा और नगर हवेली में घूमने के लिए कई सुंदर स्थान हैं। यहां की मुख्य भाषा गुजराती भाषा और मराठी भाषा है। यह आदिवासी बहुल क्षेत्र है।
ALSO READ: दमन और दीव के खूबसूरत समुद्री तट और अन्य दर्शनीय स्थल
दादरा और नगर हवेली के प्रमुख पर्यटन स्थल: Major tourist places in Dadra and Nagar Haveli-
1. ताडकेश्वर शिव मंदिर
2. वृंदावन गार्डन
3. खानवेल का हिरण पार्क
4. बाणगंगा झील और द्वीप उद्यान
5. वनविहार उद्यान
6. लघु प्राणी विहार
7. बाल उद्यान
8. आदिवासी म्यूजियम
9. सिलवासा स्थित हिरवावन उद्यान
कैसे पहुंचें: यह स्थान महाराष्ट्र के नासिक और गुजरात के सूरत से करीब 140 किलोमीटर और गुजरात के वडोदरा से 275 किलोमीटर दूर है। बिलाड़ से 14 किलोमीटर और वापी निकटतम रेलवे स्टेशन 18 किलोमीटर दूर है। दमण दीव के दमण से यह मात्र 30 किलोमीटर दूर है।
दादरा और नगर हवेली के सबसे नजदीकी हवाई अड्डे मुंबई (170 किमी) और सूरत (137.8 किमी) हैं। देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों से मुंबई के लिए उड़ानें आसानी से उपलब्ध हैं। सूरत दिल्ली से उड़ान द्वारा जुड़ा हुआ है।