Hanuman Chalisa

अब प्रमोशन में रिजर्वेशन पर फंसी शिवराज सरकार, सपाक्स और अजाक्स ने सरकार पर बनाया दबाव

विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 26 सितम्बर 2018 (15:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर प्रमोशन में रिजर्वेशन का मुद्दा गर्मा गया है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर प्रदेश में कर्मचारियों के दो बड़े संगठन अजाक्स और सपाक्स आमने सामने आ गए हैं। जहां अजाक्स के महासचिव एसएल सूर्यवंशी ने वेबदुनिया से बातचीत में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अपने पक्ष में बताते हुए कहा कि सरकार तुरंत प्रमोशन में रिजर्वेशन का आदेश जारी करे। 
अजाक्स ने प्रमोशन में रिजर्वेशन पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पहले दिए बयान की तारीफ करते हुए आरक्षण पर सरकार के रुख के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया है। इसके साथ ही अजाक्स ने सरकार को चेताया है कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया और तो वे चुनाव में भाजपा का विरोध भी कर सकते हैं। 
 
इसके साथ ही अजाक्स ने कहा कि चुनाव में वो उस पार्टी का समर्थन करेंगे जो उनकी मांगों को पूरा करेगी। वेबदुनिया ने जब सूर्यवंशी से कांग्रेस को समर्थन देने के बारे में पूछा तो सूर्यवंशी ने कहा कि अगर कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो में उनकी मांगों को पूरा करने का वादा करेगी तो संगठन उनको भी समर्थन दे सकता है।
 
वहीं दूसरी ओर सामान्य वर्ग के बड़े संगठन सपाक्स ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सहीं बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नागराज केस में दिए अपने फैसले को सही बताते हुए रिव्यू करने से इंकार कर दिया है। सपाक्स के संरक्षक हीरालाल का कहना है कि मध्यप्रदेश में प्रमोशन में रिजर्वेशन लागू नहीं हो सकता है क्योंकि इससे प्रशासनिक दक्षता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
 
सपाक्स संरक्षक का कहना है कि प्रमोशन में रिजर्वेशन के फैसले से जूनियर कर्मचारी सीनियर हो जाता है, जिससे सीनियर लोग काम नहीं कर पाते हैं। हीरालाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार प्रमोशन में रिजर्वेशन देने पर कोई फैसला नहीं लेगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख