Publish Date: Sat, 24 Nov 2018 (14:13 IST)
Updated Date: Sat, 24 Nov 2018 (15:17 IST)
इंदौर। क्षेत्र क्रमांक-1 से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनाव प्रचार के दौरान अचानक टोपी उछल गई। जिसने भी यह दृश्य देखा भौंचक रह गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह घटना क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान ही हुई। सुदर्शन क्षेत्र के ही किसी इलाके में प्रचार कर रहे थे। कार्यकर्ताओं की भीड़ भी थी। लोग उनका स्वागत भी कर रहे। इसी बीच, एक व्यक्ति हार लेकर उनके स्वागत के लिए आगे बढ़ा। उसने हार गले में डालने की कोशिश की, तभी उनकी टोपी एक तरफ थोड़ी सी सरकी, लेकिन इसी अचानक टोपी उछलकर पीछे की तरफ चली। ऐसा लगा मानो किसी ने टोपी को हाथ से पीछे उछाल दिया।
न सिर्फ सुदर्शन गुप्ता बल्कि इस दृश्य को जिसने भी देखा चौंक गया। गौरतलब है कि सुदर्शन गुप्ता का मुकाबला यहां कांग्रेस के संजय शुक्ला से है, जिनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भाजपा से है। बताया जा रहा है कि इस बार इलाके में कांटे का मुकाबला है। परिणाम कुछ भी हो सकता है।