Publish Date: Thu, 08 Nov 2018 (22:21 IST)
Updated Date: Thu, 08 Nov 2018 (22:24 IST)
भोपाल। बीजेपी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए अपनी अंतिम लिस्ट जारी की। इसमें सबसे चौंकाने फैसला पन्ना से मंत्री कुसुम मेहदेले का टिकट काटकर ब्रजेन्द्र सिंह उम्मीदवार बनाने का रहा था।
खबरों के मुताबिक पार्टी के इस फैसले से नाराज मंत्री कुसुम मेहदेले निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। मेहदेले के नामांकन फार्म खरीदने की भी खबरें हैं, वहीं पवई से प्रहलाद लोधी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रहलाद लोधी आज ही सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।