Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजस्थान कांग्रेस ने जारी की 152 प्रत्याशियों की पहली सूची, चुनाव मैदान में इन दिग्गजों को उतारा

हमें फॉलो करें राजस्थान कांग्रेस ने जारी की 152 प्रत्याशियों की पहली सूची, चुनाव मैदान में इन दिग्गजों को उतारा
नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (07:31 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार देर रात राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 152 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। इस सूची के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा और राज्य पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक विधानसभा से मैदान में हैं। 
 
कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष गिरिजा व्यास को उदयपुर से, वहीं वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी नोखा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 
 
बुधवार को ही भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है। पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के महासचिव मुकुल वासनिक ने सूची जारी की।
webdunia

webdunia

webdunia



webdunia


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कभी भी तमिलनाडु पहुंच सकता है 'गज' तूफान, 63 हजार से ज्यादा घरों को खाली करवाया